हिमाचल प्रदेश

भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी हिमाचल प्रदेश के लिए 40 स्टार प्रचारकों की जारी की सूची

Gulabi Jagat
22 Oct 2022 4:58 PM GMT
भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी हिमाचल प्रदेश के लिए 40 स्टार प्रचारकों की जारी की सूची
x
हिमाचल प्रदेश
शिमला, 22 अक्तूबर : भाजपा (BJP) के बाद कांग्रेस (Congress) ने भी हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। कांग्रेस के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge), पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (सोनिया गांधी) , राहुल गांधी (Rahul Gandhi), प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) चुनाव प्रचार में पार्टी का मुख्य चेहरा होंगे।
कांग्रेस शासित राज्यों राजस्थान (Rajasthan) के सीएम मुख्यमंत्री अशोक गहलौत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी बतौर स्टार प्रचारक हिमाचल का रुख करेंगे।
एआईसीसी ने शनिवार देर शाम स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा सहित प्रदेश के 13 नेताओं को जगह मिली है। इनमें आनंद शर्मा, प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री, सुखविंदर सिंह सुक्खू को पहले 15 स्टार प्रचारकों में स्थान दिया गया है।
#Sirmour : नहीं मिला, मां व मासूम बेटे की हत्या का सुराग, SIT गठित
तेलंगाना (Telangana) के कार्यकारी कांग्रेस अध्यक्ष व मशहूर पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन, यूपी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व अभिनेता राज बब्बर के अलावा राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक, राजीव शुक्ला, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरीश रावत, रणदीप सिंह सुरजेवाला, विपल्व ठाकुर, सचिन पायलट, दीपेंद्र हुड्डा, पवन खेरा पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे।
– Apply Now हिमाचल की सबसे बड़ी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता www.mbmquiz.com
प्रदेश के चुनावी रण में किस्मत आजमा रहे कर्नल धनीराम शांडिल, आशा कुमारी, कौल सिंह ठाकुर, राम लाल ठाकुर, राजेन्द्र राणा, विक्रमादित्य सिंह, चन्द्र कुमार, विनय कुमार को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त प्रताप सिंह बाजवा, सुप्रिया, संजय दत्त,
तेजेन्द्र पॉल, गुरकीरत सिंह, श्रीनिवास, अमरिंदर सिंह बराड़, अलका लांबा, राजेश लिलोथिया और आचार्य प्रमोद कृष्ण के नाम शामिल हैं।
Next Story