हिमाचल प्रदेश

15 साल बाद शिमला शहरी सीट कांग्रेस की झोली में

Admin Delhi 1
8 Dec 2022 12:44 PM GMT
15 साल बाद शिमला शहरी सीट कांग्रेस की झोली में
x

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला शहरी सीट पर कांग्रेस ने 15 साल के अंतराल बाद अपना परचम लहरा दिया है, जहां से इस पार्टी के उम्मीदवार हरीश जनार्था 3037 मतों से विजयी घोषित किये गये हैं।

श्री जनार्था ने चाय वाले प्रत्याशी के नाम से चर्चित भाजपा के संजय सूद को पराजित किया है। निर्वाचन आयोग के अनुसार जनार्था को 15803 और सूद को 12766 मत मिले। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के टिकेंद्र पंवार को 1400 और आम आदमी पार्टी के चमन राकेश को महज 328 मत मिले। इस सीट पर सात उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इनमें भाजपा और कांग्रेस को छोड़कर अन्य सात प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। बहुजन समाज पार्टी के राकेश कुमार गिल को सबसे कम 46 मत मिले। 237 लोगों ने नोटा का बटन दबाया।विस्तृत

Next Story