- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- हिमाचल ओपन स्कूल में...
हिमाचल ओपन स्कूल में 8वीं, 10वीं और 12वीं के दाखिले शुरू, कल तक बिना लेट फीस मौका

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय (HPSOS) के तहत मार्च 2027 की परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रवेश आवेदन का मौका है। कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं के लिए बिना विलंब शुल्क आवेदन की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने नजदीकी अध्ययन केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण और प्रवेश आवेदन कर सकते हैं।
निर्धारित तिथि के बाद आवेदन करने पर विलंब शुल्क देना होगा। 1 से 31 दिसंबर 2026 तक 1,000 रुपये और 1 से 30 जनवरी 2027 तक 2,000 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन किया जा सकेगा।
बोर्ड के अनुसार, फ्रेश एडमिशन, टीओसी के माध्यम से प्रवेश, री-एडमिशन और अतिरिक्त विषय श्रेणियों में भी आवेदन की सुविधा उपलब्ध है। विद्यार्थियों को अंतिम तारीख का ध्यान रखते हुए समय पर आवेदन पूरा करने की सलाह दी गई है।





