- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- प्रशासन ने दिए नुकसान...

x
डैहर। सुंदरनगर उपमंडल में डैहर क्षेत्र के देहवी में निर्माणाधीन फोरलेन से जमीन में हो रहे भूस्खलन एवं मकानों को बढ़ते खतरे के चलते ग्रामीणों ने फोरलेन का काम बंद करवा दिया है।
प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार डैहर संजीव धीमान और निर्माण कंपनी गावर इंडिया लिमिटेड के एमडी कर्नल बीएस चौहान मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। नायब तहसीलदार द्वारा सभी भूमि मालिकों को नुकसान के आकलन को लेकर आदेश दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है पिछले कई वर्षों से कार्य के चलते उनकी उपजाऊ भूमि और मकान भूस्खलन की चपेट में आ रहे हैं, लेकिन कंपनी कोई गंभीरता नहीं दिखा रही है।
Next Story