- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- सीएम जयराम ठाकुर व...
हिमाचल प्रदेश
सीएम जयराम ठाकुर व अन्य नेताओं की उपस्थिति में BJP का दामन थामते आदित्य विक्रम
Gulabi Jagat
19 Oct 2022 4:31 PM GMT

x
शिमला, 19 अक्तूबर : पूर्व मंत्री स्व. कर्ण सिंह के पुत्र व पूर्व में कुल्लू जिला की बंजार विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे आदित्य विक्रम सिंह ने कांग्रेस पार्टी के हाथ को छोड़कर भाजपा का कमल थाम लिया है। आज उन्होंने मंडी में सीएम जयराम ठाकुर और बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी सहित अन्य नेताओं की उपस्थिति में भाजपा का दामन थामा।
सीएम जयराम ठाकुर व अन्य नेताओं की उपस्थिति में BJP का दामन थामते आदित्य विक्रम
सीएम जयराम ठाकुर ने आदित्य विक्रम सिंह का भाजपा में स्वागत किया। इस मौके पर मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए आदित्य विक्रम सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में आज आम कार्यकर्ताओं की कोई सुनवाई नहीं है। कांग्रेस इस बात को तो कह रही है कि उनकी पार्टी युवाओं की पार्टी है, लेकिन बुजुर्गों से उनका मोह छूट नहीं रहा है।
आदित्स विक्रम ने कहा कि उन्होंने काफी कोशिश की कि वे कांग्रेस में बने रहें, लेकिन पार्टी ने जब उनकी सुनी ही नहीं तो फिर उन्हें भाजपा में शामिल होना पड़ा। उन्होंने कहा कि वे एक निष्ठावान कार्यकर्ता की तरह पार्टी के लिए काम करेंगे। एक बार जो संकल्प ले लिया वे उससे पीछे हटने वाले नहीं हैं।
बता दें कि आदित्य विक्रम सिंह भी कुल्लू के राजपरिवार से ही संबंध रखते हैं। महेश्वर सिंह उनके ताया लगते हैं। आदित्य के पिता स्व. कर्ण सिंह पूर्व की वीरभद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री थे।
उल्लेखनीय है कि बंजार से भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष पंडित खीमी राम पार्टी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्हें पार्टी ने टिकट भी दे दिया है, जबकि आदित्य विक्रम सिंह कांग्रेस पार्टी के टिकट के यहां से सबसे प्रवल दावेदार थे।

Gulabi Jagat
Next Story