हिमाचल प्रदेश

भारत भ्रमण पर निकले अधिराज का नाहन में किया गया भव्य स्वागत

Admin Delhi 1
15 Sep 2022 12:54 PM GMT
भारत भ्रमण पर निकले अधिराज का नाहन में किया गया भव्य स्वागत
x

नाहन न्यूज़: रोटरी क्लब नाहन द्वारा भारत भ्रमण पर निकले अधिराज को बुधवार शाम सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जोन-14 के असिस्टेंट गवर्नर मनीष जैन ने अधिराज को टोपी व माला पहनाकर सम्मानित किया। क्लब की प्रेजिडेंट अंजू अग्रवाल ने बताया कि अधिराज की यात्रा का मकसद नेचुरल इंटीग्रेशन वर्ड पीस एंड पॉल्यूशन फ्री इंडिया है। अधिराज ने बताया कि वह साइकिल से करीब 29 राज्य से होते हुए 32 हजार किलोमीटर की यात्रा का लक्ष्य पूरा करेगा। उनका अनुमान है कि वह यह दूरी डेढ़ साल में पूरा कर लेंगे। बुधवार सुबह वह सोलन से 6 बजे चले थे और शाम करीब 5 बजे नाहन पहुंचे थे। बता दें कि अधिराज अब तक उड़ीसा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरला, कर्नाटक, गोवा से महाराष्ट्र, गुजरात, एमपी, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर से होते हुए हिमाचल का भ्रमण कर चुके हैं। शिमला से उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश होते हुए वापस झारखंड जाएंगे। अधिराज अपनी यात्रा के दौरान एनजीओ की मदद के साथ गाना गा कर लोगों से पैसे एकत्रित कर रहे हैं।

देश के लगभग हर शहर में रोटरी क्लब द्वारा उनका स्वागत किया जा रहा है। इस अवसर पर डिग्री कॉलेज नाहन के छात्र व छात्राओं के अलावा रोटरी क्लब संगिनी के सदस्य दीपा बंसल, नीलम अग्रवाल, सीमा गुप्ता, सारिका, स्वीटी जैन, वंदना मेहता, मोनिका, ममता जैन व विशेष रूप से धावक सुनील शर्मा उपस्थित रहे।

Next Story