- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- कांग्रेस की पार्टी...
हिमाचल प्रदेश
कांग्रेस की पार्टी विरोधी गतिविधियों पर कार्रवाई, 8 पदाधिकारी 6 साल के लिए निष्कासित
Shantanu Roy
3 Nov 2022 9:45 AM GMT

x
बड़ी खबर
शिमला। प्रदेश कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 8 पदाधिकारियों को 6 साल के लिए संगठन ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पार्टी ने निष्कासित किए गए पदाधिकारियों में आनी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू के महासचिव लोक राज ठाकुर, शेर सिंह ठाकुर व विजय कंवर, आनी से पंकज कुमार, शिमला शहरी से अभिषेक भरवलिया, सुलह से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुनील कुमार व जसवां प्रागपुर से मुकेश कुमार को पार्टी से निष्कासित किया गया।
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला के अनुमोदन पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने उक्त सभी पदाधिकारियों को निष्कासित किया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि संगठन विरोधी गतिविधियां किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने कहा कि संगठन के अधिकृत प्रत्याशी के लिए यदि कोई काम करता है तो उसके खिलाफ तत्काल नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रतिभा सिंह ने कहा कि पार्टी सभी की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए और इसकी पूरी रिपोर्ट जिला और ब्लॉक कमेटियों से भी ली जा रही है।
Next Story