- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- स्मार्ट सिटी के नाम पर...
हिमाचल प्रदेश
स्मार्ट सिटी के नाम पर वार्डों के साथ भेदभाव करने का लगाया आरोप
Shantanu Roy
24 April 2023 10:59 AM GMT

x
शिमला। बीते 5 साल भाजपा नेताओं की आपसी खींचतान के चलते शिमला शहर का विकास प्रभावित होकर रह गया। इतना ही नहीं पूर्व सरकार ने स्मार्ट सिटी के नाम पर भी कांग्रेस पार्षद वाले वार्डों के साथ भेदभाव किया गया। कांग्रेस इस भेदभाव को दूर कर शिमला के सभी वार्डों में लोगों की समस्याओं को दूर करेगी। रविवार को बैनमोर वार्ड में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने ये बात कही। उन्होंने कहा कि शिमला शहर में पूर्व भाजपा सरकार की ऐसी कोई भी उपलब्धि नहीं है, जिसके लिए वह लोगों से वोट मांग सके। कांग्रेस शहर के हर वार्ड में लोगों के लिए बुक कैफे व युवाओं के लिए ओपन जिम खोलेगी और जिन वार्ड में जिम खुले हैं, उन्हें सशक्त किया जाएगा।
-प्रतिभा सिंह ने कहा कि शिमला में पुस्तक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रति वर्ष राष्ट्रीय स्तर का पुस्तक मेला भी आयोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाने व पार्किंग, स्ट्रीट लाइटों व सड़कों, पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य किए जाएंगे। इस दौरान उनके साथ विधायक हरीश जनारथा, कांग्रेस उपाध्यक्ष महेश्वर चौहान पूर्व महापौर नरेंद्र कटारिया, मनोज कुमार, शिनम कटारिया सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकत्र्ता भी मौजूद रहे। प्रतिभा सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे भाजपा के दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब दें। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों को गुमराह करने में नंबर वन है। शिमला नगर निगम चुनाव कांग्रेस के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है और इसे किसी भी प्रकार से हल्के से न लिया जाए। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को पूरी एकजुटता के साथ पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्य करने को कहा। उन्होंने चेताया कि पार्टी के भीतर किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई शिकायत आती है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
निगम चुनाव को धार देते हुए विपक्षी दल भाजपा सोमवार से वार्ड स्तर पर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन करेगी। इसके तहत पार्टी के वरिष्ठ नेता वार्ड स्तर पर नुक्कड़ सभाएं करेंगे और शहर के विकास को लेकर जनता के सामने पार्टी का विजन रखेंगे। भाजपा के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कि भाजपा जो कहती है, उसे कर के दिखाती है जबकि कांग्रेस केवल जनता को गुमराह करना जानती है। आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने रविवार को लोअर बाजार सहित अन्य वार्डों में चुनावी प्रचार किया। उन्होंने कहा कि निगम चुनाव को लेकर पार्टी अपना घोषणा पत्र जारी कर चुकी है और निगम में काबिज होने पर तय समय में सभी वायदे पूरे किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शिमला की जनता को कांग्रेस और भाजपा ने केवल गुमराह किया है, इसी का परिणाम है कि आज भी शहर की जनता मूलभूत सुविधाओं को तरस रही है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news

Shantanu Roy
Next Story