हिमाचल प्रदेश

Accident: ट्रैक्टर ने कार को मारी टक्कर मारी, 1 की मौत 3 लोग घायल

Sanjna Verma
7 July 2024 2:42 PM GMT
Accident: ट्रैक्टर ने कार को मारी टक्कर मारी, 1 की मौत 3 लोग घायल
x
हिमाचल प्रदेश Himachal Pradesh: फतेहाबाद रोड पर आठवां मिल के पास तेज रफ्तार एवं लापरवाही के चलते Tractor चालक ने सामने आ रही वैगनआर कार को सीधी टक्कर मार दी। इससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि कुरुक्षेत्र निवासी ताराचंद की मौत हो गई। पुलिस ने कुरुक्षेत्र की न्यू लक्ष्मण कॉलोनी निवासी संजीव कुमार की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके पड़ताल शुरू कर दी है।
कुरुक्षेत्र निवासी अध्यापक ने बताया कि शनिवार सुबह हम परिवार के साथ डेरा संतपुरा धाम मोहम्मदपुर रोही
fatehabad
में सत्संग सुनने के लिए आए थे। सत्संग समाप्त होने के बाद अपनी-अपनी गाड़ियों में वापस घर कुरुक्षेत्र जा रहे थे तो फतेहाबाद रोड पर आठवां मिल के पास सर छोटूराम नर्सरी के सामने तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुरुक्षेत्र निवासी महेंद्र सिंह की वैगनआर कार में सीधी टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। इस टक्कर से चालक महेंद्र सिंह, गुरदीप सिंह, ताराचंद व स्वरूप चंद्र को गंभीर चोटें आई। कार भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने दौड़कर वैगनआर में सवार लोगों को खिड़कियां तोड़कर बाहर निकाला। लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी केंद्र भूना में दाखिल करवाया गया।
मगर हालत गंभीर होने के कारण घायलों को फतेहाबाद रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने 74 वर्षीय कुरुक्षेत्र निवासी ताराचंद को मृत घोषित कर दिया जबकि तीन अन्य घायलों को फतेहाबाद से अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। संजीव कुमार ने बताया कि सोनालिका ट्रैक्टर का चालक मौके से फरार हो गया। बाद में सूचना भूना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। भूना थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने Tractor चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चालक की पुलिस तलाश कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
Next Story