हिमाचल प्रदेश

Accident: चलती बस पर गिरी चट्टान, 2 घायल

Sanjna Verma
6 July 2024 2:45 PM IST
Accident: चलती बस पर गिरी चट्टान, 2 घायल
x
Nahan नाहन: सिरमौर जिला के संगड़ाह उपमंडल में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया है। जानकारी के अनुसार रेणुका-संगड़ाह सड़क पर कालथ के समीप पहाड़ी से एक बड़ी चट्टान निजी बस पर आ गिरी, जिससे बस चालक और एक महिला को चोटें आई हैं जबकि अन्य यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। चालक व यात्रियों के अनुसार बस रेणुका विधानसभा क्षेत्र के बड़ग से nohradhar की तरफ जा रही थी। जैसे ही बस कालथ के पास पहुंची तो अचानक पहाड़ी से एक चट्टान बस पर आ गिरी। गनीमत रही कि चट्टान गिरने के बाद बस अनियंत्रित नहीं हुई और खाई में जाने से बच गई। यदि ऐसा होता तो हादसे का मंजर कुछ और ही हो सकता था।
Next Story