- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- अम्ब-मुबारिकपुर NH पर...
हिमाचल प्रदेश
अम्ब-मुबारिकपुर NH पर हादसा, बाइक की टक्कर से महिला की मौत
Shantanu Roy
3 Jun 2023 9:30 AM GMT
![अम्ब-मुबारिकपुर NH पर हादसा, बाइक की टक्कर से महिला की मौत अम्ब-मुबारिकपुर NH पर हादसा, बाइक की टक्कर से महिला की मौत](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/06/03/2973289-untitled-13-copy.webp)
x
अम्ब। अम्ब में हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान कौशल्या देवी (60) पत्नी खुशी राम निवासी अम्ब के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार वीरवार सायं अम्ब-मुबारिकपुर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर स्थित बीएसएनएल कार्यालय के निकट सड़क किनारे पैदल जा रही महिला को पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक ने चपेट में ले लिया। मोटरसाइकिल की टक्कर लगने से महिला सड़क पर गिर गई।
जबकि सड़क हादसे के दौरान चालक मोटरसाइकिल सहित मौके से मुबारिकपुर की तरफ फरार हो गया। गंभीर अवस्था में महिला को सिविल अस्पताल अम्ब लाया गया, जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी अम्ब डाॅ. वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव वारिसों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ आईपीसी व एमवी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर फरार हुए आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरयुवक की मौतजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newsyouth's deathpublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news
![Shantanu Roy Shantanu Roy](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Shantanu Roy
Next Story