- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- अज्ञात वाहन की चपेट...
हिमाचल प्रदेश
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुआ हादसा, मंडी में मिला तेंदुए का शव
Gulabi Jagat
8 April 2023 10:25 AM GMT

x
मंडी। मंडी शहर के पुल घराट के पास एक तेंदुए का शव बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद तेंदुए के शव का अग्निदाह किया जाएगा। तेंदुए की उम्र करीब तीन साल थी।
घटना की पुष्टि करते हुए वन मंडल अधिकारी मंडी वासु डोगरा ने बताया कि गत रात्रि करीब आठ बजे उन्हें सूचना मिली की किसी अज्ञात वाहन चालक ने एक मादा तेंदुए को टक्कर मारकर घायल कर दिया है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो देखा की तेंदुए की मौत हो चुकी थी, जबकि वाहन चालक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो चुका था। उन्होंने बताया कि तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा उसके बाद शव का अग्निदाह किया जाएगा।
TagsAccident occurred due to unknown vehiclebody of leopard found in Mandiआज का हिंदी समाचारआज का समाचारआज की बड़ी खबरआज की ताजा खबरhindi newsjanta se rishta hindi newsjanta se rishta newsjanta se rishtaहिंदी समाचारजनता से रिश्ता हिंदी समाचारजनता से रिश्ता समाचारजनता से रिश्तानवीनतम समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंगन्यूजताज़ा खबरआज की ताज़ा खबरआज की महत्वपूर्ण खबरआज की बड़ी खबरेअज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुआ हादसामंडी में मिला तेंदुए का शव

Gulabi Jagat
Next Story