हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर के घ्याणा में हुआ हादसा, पुल से नीचे गिरी एचआरटीसी की बस

Tara Tandi
28 April 2024 3:35 PM IST
बिलासपुर के घ्याणा में हुआ हादसा,  पुल से नीचे गिरी एचआरटीसी की बस
x
शिमला : हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस बिलासपुर में जुखाला क्षेत्र के पास घ्याणा पुल से नीचे गिर गई। यह बस शिमला से जंगलबैरी की ओर जा रही थी। हादसे में करीब दर्जन भर लोग घायल हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल मार्कंडेय ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। हादसा करीब आज दोपहर 12 बजे हुआ। बताया जा रहा है की बस को पीछे से एक ट्राले ने टक्कर मारी है।
Next Story