- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Accident: शिमला में...
हिमाचल प्रदेश
Accident: शिमला में सड़क से फिसली कार, टौंस नदी में समाई, चालक बहा
Harrison
30 July 2025 6:28 PM IST

x
Himachal Road Accident हिमाचल सड़क दुर्घटना: शिमला जिले के नेरवा के पास एक महिंद्रा पिकअप टौंस नदी में गिर गई जिससे चालक लापता हो गया। गाड़ी सेब लेकर सहारनपुर से लौट रही थी। एक प्रत्यक्षदर्शी ने घटना की सूचना दी। स्थानीय लोगों ने सड़क की खराब स्थिति और रेलिंग की कमी पर चिंता जताई है। नदी के तेज बहाव के कारण बचाव कार्य मुश्किल हो रहा है
जिला शिमला के नेरवा-मीनस-क्वानू-विकासनगर मार्ग पर उत्तराखंड के खखटाड गांव के समीप बुधवार सुबह करीब छह बजे दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिंद्रा पिकअप अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर नीचे टौंस नदी में जा गिरी। हादसे में वाहन का चालक और वाहन दोनों नदी में लापता हो गए हैं। राजस्व पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें चालक की तलाश में जुट गई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नेरवा के कैदी क्षेत्र से चालक महिंद्रा पिकअप गाड़ी संख्या यूके-07-5999 कैदी से सेब लेकर सहारनपुर गया था। सहारनपुर से नेरवा वापस आते हुए यह सड़क हादसा हो गया। दुर्घटना में गाड़ी चालक व मालिक 24 वर्षीय आरिश पुत्र शेर मोहम्मद निवासी गांव कीमा चंद्रावली, तहसील नेरवा वाहन सहित टौंस नदी में बह गया, जबकि गाड़ी में सवार एक अन्य युवक को मामूली चोटें आई हैं।
TagsAccidentShimlaroadcar skiddedTons river submergeddriver swept awayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





