हिमाचल प्रदेश

Accident: खाई में गिरी कार दो लोगों की मौत, तीन घायल

Sanjna Verma
24 July 2024 2:01 PM GMT
Accident: खाई में गिरी कार दो लोगों की मौत, तीन घायल
x
शिमला Shimla: हिमाचल प्रदेश में शिमला जिले के रोहड़ू उपमंडल में एक कार के 200 मीटर गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार रात ये लोग रोहड़ू से Shimla जा रहे थे कि इसी दौरान समरकोट-सुंगरी लिंक रोड पर यह दुर्घटना हुई। पुलिस के अनुसार चालक का वाहन से नियंत्रण खोने से कार खाई में जा गिरी।
पुलिस ने बताया कि हादसे में मारे गये लोगों की पहचान बिलासपुर जिले के भोजपुर गांव निवासी लक्की शर्मा और सोलन जिले के अर्की के नवगांव गांव निवासी इशांत (23) के रूप में की गई है।इसने बताया कि तीन घायलों को रोहड़ू नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक मामला दर्ज किया गया है।
Next Story