हिमाचल प्रदेश

Accident: सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

Sanjna Verma
2 July 2024 8:32 PM IST
Accident: सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
x
Dheera धीरा: परौर-धीरा संपर्क सड़क पर मंगलवार को हुए एक हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुलशन कुमार (24) पुत्र अर्जुन सिंह निवासी गांव सिम्बलपट्ट के रूप में की गई है। उक्त हादसा ग्राम पंचायत गग्गल के समीप पेश आया। पुलिस के अनुसार गुलशन कुमार स्कूटी (एचपी 40डी-7541) पर पालमपुर जा रहा था कि गग्गल में एक बस को ओवरटेक करते हुए उसकी scooty skid होकर कूहल में गिर गई और वह सड़क पर गिर गया।
हैल्मेट पहनने के बावजूद उसके सिर में गंभीर चोट लग गई और अत्यधिक खून बहने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस चौकी धीरा की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई आरंभ की। पुलिस चौकी धीरा के प्रभारी अतिरिक्त उपनिरीक्षक राजपाल ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है और postmartem के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
Next Story