हिमाचल प्रदेश

सर्व कल्याणकारी संस्था के उत्कृष्ट कार्यों के अभिषेक राणा को मोहाली में मिला सम्मान

Shantanu Roy
9 April 2023 9:52 AM GMT
सर्व कल्याणकारी संस्था के उत्कृष्ट कार्यों के अभिषेक राणा को मोहाली में मिला सम्मान
x
मोहाली। पंजाब की "सर्व रितु सेवा फाऊंडेशन" द्वारा गत दिवस मोहाली के होटल रेडिसन रेड में एक कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया जहां पर जनकल्याण के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली अनेकों गण्यमान्य विभूतियों को आमंत्रित किया गया था। इस अवसर पर हिमाचल से सर्व कल्याणकारी संस्था की ओर से हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के आईटी विभाग अध्यक्ष व प्रवक्ता अभिषेक राणा ने शिरकत की। इस दौरान पंजाब सरकार के 2 मंत्री एवं अन्य गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इस संबंध में अभिषेक राणा ने कहा कि आज संसार को और मानवता को एक-दूसरे के सहयोग की अत्यंत आवश्यकता है। हमारे ही आसपास समाज में ऐसे अनेकों वांछित लोग हैं, जोकि हाशिए पर जीवन व्यतीत कर रहे हैं, ऐसे में वे असहाय महसूस न करें इसलिए हर प्रकार से उनकी संभव मदद की जाए। इसी आदर्श पर चलते हुए सर्व कल्याणकारी संस्था की स्थापना की गई थी। 2 दशकों से यह संस्था जनकल्याण के अपार कार्य करती आ रही है। अभिषेक राणा ने कहा कि वह संस्था को हर तरह के संभव प्रयासों से चला रहे हैं जिसमें कि उनके पिता विधायक राजेंद्र राणा की अहम भूमिका रही है और उन्हीं के नेतृत्व में आज सैंकड़ों लोग सर्व कल्याणकारी संस्था द्वारा जनहित के अनेकों कार्य पूरे जोश और उत्साह के साथ कर रहे हैं। अभिषेक राणा ने कहा कि वह जनहित के कार्य करने वाली सभी समाजसेवी संस्थाओं को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ धन्यवाद भी करते हैं क्योंकि ऐसी संस्थाओं की आज देश में सबसे अधिक आवश्यकता है जो गरीब, मजबूर, असहाय और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए दिन-रात कार्य कर रही हैं। इसके साथ ही अभिषेक राणा ने युवा शक्ति का आह्वान किया कि वे सब भी सर्व कल्याणकारी संस्था के साथ जुड़ें और मानवता की भलाई में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
Next Story