हिमाचल प्रदेश

आश्रय शर्मा ने दिल्ली में थामा भाजपा का दामन, जेपी नड्डा ने किया स्वागत

Shantanu Roy
20 Oct 2022 9:19 AM GMT
आश्रय शर्मा ने दिल्ली में थामा भाजपा का दामन, जेपी नड्डा ने किया स्वागत
x
बड़ी खबर
मंडी। हिमाचल प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी को झटके पर झटके लग रहे हैं। इसी कड़ी में कद्दावर नेता रहे स्वर्गीय पंडित सुखराम के पोते आश्रय शर्मा व अनिल शर्मा के बेटे आश्रय शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। आश्रय शर्मा ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आश्रय शर्मा का भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया।
Next Story