हिमाचल प्रदेश

आप ने हरजोत सिंह बैंस को बनाया हिमाचल का नया प्रभारी

Gulabi Jagat
15 Oct 2022 12:15 PM GMT
आप ने हरजोत सिंह बैंस को बनाया हिमाचल का नया प्रभारी
x
शिमला, 15 अक्तूबर : हिमाचल विधानसभा चुनाव (Himachal Assembly Elections) को लेकर आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने महत्वपूर्ण नियुक्ति की है। पार्टी ने पंजाब (Punjab) के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Education Minister Harjot Singh Bains) को हिमाचल का प्रभारी बनाया है।
हरजोत सिंह बैंस
इससे पहले सत्येंद्र जैन (Satyendra Kumar Jain) हिमाचल के प्रभारी थे। शुक्रवार को चुनाव आयोग ने हिमाचल चुनावों की तरीकों का ऐलान किया था। इस नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्योंकि अभी तक आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में 50 के करीब सीटों पर टिकटों का ऐलान नहीं किया है।
हिमाचल की ताजा ख़बरों को सबसे पहले अपने मोबाइल पर पाने के लिए यहां क्लिक कर ज्वाइन करे हमारा WhatsApp Group ग्रुप
हरजोत सिंह बैंस ने ट्वीट करते हुए कहा है कि धन्यवाद अरविंद केजरीवाल सर, हमेशा मुझपर भरोसा करने के लिए, मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा। मेरे जीवन का एकमात्र उद्देश्य है भारत को दुनिया में नंबर एक देश बनाने के लिए आप के सपने को पूरा करने के लिए अपना सब कुछ देना है।
Gulabi Jagat

Gulabi Jagat

    Next Story