हिमाचल प्रदेश

आम आदमी पार्टी हिमाचल में आज देगी महिला सशक्‍तीकरण की गारंटी, सिसोदिया और मान पहुंचेंगे पालमपुर

Subhi
31 Aug 2022 6:23 AM GMT
आम आदमी पार्टी हिमाचल में आज देगी महिला सशक्‍तीकरण की गारंटी, सिसोदिया और मान पहुंचेंगे पालमपुर
x
आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश की जनता को आज तीसरी गारंटी देने जा रही है। शिक्षा और स्‍वास्‍थ्‍य के बाद महिला सशक्‍तीकरण की गारंटी आज पालमपुर में दी जाएगी। इसके लिए पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान और दिल्‍ली के उप मुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया पालमपुर में मौजूद रहेंगे।

आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश की जनता को आज तीसरी गारंटी देने जा रही है। शिक्षा और स्‍वास्‍थ्‍य के बाद महिला सशक्‍तीकरण की गारंटी आज पालमपुर में दी जाएगी। इसके लिए पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान और दिल्‍ली के उप मुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया पालमपुर में मौजूद रहेंगे। आम आदमी पार्टी प्रवक्‍ता पंकज पंडित ने आरोप लगाया है कि देश में महंगाई के कारण उद्योगपतियों का कर्ज माफी और सरकार गिराने के लिए विधायकों को खरीद रही है। नरेंद्र मोदी सरकार का एकमात्र लक्ष्य विधायकाें की खरीद फराेख्त करके अन्य राज्याें की सरकारें गिराना है। केंद्र सरकार इस पर हजारों करोड़ रुपये खर्च कर रही है, जबकि अपने उद्याेगपति दोस्तों का दस हजार करोड़ का कर्ज माफ़ करने का बाेझ आम जनता पर पड़ रहा है। उन्हाेंने कहा सरकार ने जब भी विधायक खरीदने होते हैं, जनता पर टैक्स लगा देती है। माेदी सरकार को जनता से कोई लेना देना नहीं है। सरकार का एकमात्र मकसद सत्ता हासिल करना है। इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार सीबीआइ और ईडी का डर दिखाकर अन्य दलाें के नेताओं काे अपने पाले में मिला रहे हैं। पिछले आठ सालों महंगाई दाे गुणा बढ़ी है।

वहीं पार्टी प्रवक्ता पंकज पंडित व आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता रूप रेखा ने कहा दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बुधवार काे पालमपुर में महिला सशक्तीकरण की गारंटी देंगे। इसके लिए प्रदेश की महिलाओं में भारी उत्सुकता है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली और पंजाब में महिला सशक्तीकरण पर बहुत कार्य किए हैं। उन्हाेंने कहा कि इस बार भाजपा और कांग्रेस का बारी बारी मिथक ताेड़कर आम आदमी पार्टी की सरकार सत्तासीन हाेगी।


Next Story