हिमाचल प्रदेश

आम आदमी पार्टी आज घोषित करेगी कार्यकारिणी

Admin2
7 Jun 2022 11:47 AM IST
आम आदमी पार्टी आज घोषित करेगी कार्यकारिणी
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : आम आदमी पार्टी आज हिमाचल प्रदेश में राज्‍य कार्यकारिणी घोषित करेगी। पहले राज्य कार्यकारिणी घोषित की जाएगी और साथ ही लोकसभा स्तर के संयोजक भी घोषित होंगे। दो स्‍तर पर संगठन का गठन होगा। आप दो महीने के बाद अपने संगठन को पुनर्गठित करेगी। तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी के भाजपा में शामिल होने के बाद कई और पदाधिकारी आम आदमी पार्टी छोड़ गए थे। भाजपा के भय से राज्य कार्यकारिणी भंग कर दी गई थी। लेकिन जिन नए प्रवक्ताओं की घोषणा की थी। वह तब से लेकर कार्य कर रहे हैं। राज्य कार्यकारिणी की घोषणा दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी डॉक्‍टर संदीप पाठक करेंगे।

Next Story