हिमाचल प्रदेश

आम आदमी पार्टी में गए नेता रविंद्र सिंह रवि को कामगार बोर्ड से हटाया गया

Admin Delhi 1
14 Jun 2022 2:57 PM IST
आम आदमी पार्टी में गए नेता रविंद्र सिंह रवि को कामगार बोर्ड से हटाया गया
x

सिटी न्यूज़: अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी में शामिल हुए कांगड़ा के रविंद्र सिंह रवि को राज्य सरकार ने भवन निर्माण एवं कामगार बोर्ड से बाहर कर दिया है। इन्हें पहले भारतीय मजदूर संघ की सिफारिश पर कर्मचारी प्रतिनिधि के तौर पर बोर्ड में शामिल किया गया था। सोमवार को जारी अधिसूचना के अनुसार अब रविंद्र सिंह रवि के स्थान पर भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह राणा को कामगार बोर्ड में नियुक्त किया गया है। मदन सिंह राणा कांगड़ा जिला की फतेहपुर तहसील के हारा गांव के रहने वाले हैं। यह अधिसूचना अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रम एवं रोजगार की ओर से जारी की गई है। गौरतलब है कि कांगड़ा के सुलाह विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले रविंद्र सिंह रवि पहले भारतीय मजदूर संघ के एक प्रकल्प में पदाधिकारी थे, जिन्हें बाद में सरकार बनने के बाद कामगार बोर्ड में मनोनीत किया गया था।

लेकिन इसके बाद यह केजरीवाल की आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए, जिसके कारण सरकार को इन्हें हटाने की प्रक्रिया शुरू करनी पड़ी। लेकिन इस बीच पता चला कि कामगार बोर्ड में नियुक्ति के अधिनियम में हटाने की व्यवस्था ही नहीं रखी गई है। सरकार सिर्फ तीन साल के लिए किसी को नियुक्त ही कर सकती थी।

Next Story