हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी में जुटी हुई है आम आदमी पार्टी

Bharti sahu
7 May 2022 4:04 PM GMT
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी में जुटी हुई है आम आदमी पार्टी
x
पंजाब विधानसभा चुनाव में चमत्कारिक जीत के बाद आत्मविश्वास से लबरेज आम आदमी पार्टी अब हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी में जुटी हुई है।

पंजाब विधानसभा चुनाव में चमत्कारिक जीत के बाद आत्मविश्वास से लबरेज आम आदमी पार्टी अब हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी में जुटी हुई है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश मामलों के प्रभारी सत्येंद्र जैन ने दावा किया है कि प्रदेश में आप का मुकाबला सीधे भाजपा से होगा। इस दौरान जैन ने भारतीय किसान यूनियन के कई पदाधिकारियों को पार्टी में शामिल कराया।

दरअसल, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन ने बुधवार को दिल्ली में कहा है कि इस साल हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच सीधा मुकाबला होगा, जिसमें आप को जीत मिलेगी। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन हिमाचल प्रदेश के प्रमुख और अधिवक्ता अनेंद्र सिंह नौटी सहित उनके 30 साथी आप में शामिल हुए हैं।
हिमाचल प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
सत्येंद्र जैन ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कुछ महीने बचे हैं। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री अब एक जगह से दूसरी जगह जा रहे हैं, परियोजनाओं का उद्घाटन कर रहे हैं और लोगों को बता रहे हैं कि अगर उनकी सरकार सत्ता में आई तो वह क्या करेगी। उन्हें अपनी सरकार द्वारा किए गए कार्यों के आधार पर वोट मांगना चाहिए।
बोले- कांग्रेस मुकाबले से बाहर है
इस दौरान जैन ने यह भी दावा किया कि इस विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी व भारतीय जनता पार्टी के बीच सीधा मुकाबला होगा जबकि कांग्रेस मुकाबले में है ही नहीं, वह बाहर है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस में कलह मची हुई है और बुधवार को आप में शामिल हुए कुछ नेता पहले कांग्रेस में थे।
बता दें कि आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले अनेंद्र सिंह नौटी भारतीय किसान यूनियन हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि वह आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की काम की राजनीति से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश में आप के पक्ष में एक अभूतपूर्व लहर है


Next Story