हिमाचल प्रदेश

आम आदमी पार्टी ने किया हिमाचल में नई टीम का ऐलान

Admin2
7 Jun 2022 1:29 PM GMT
आम आदमी पार्टी ने किया हिमाचल में नई टीम का ऐलान
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : एक के बाद एक कई नेताओं के पार्टी छोड़ने और फिर अध्यक्ष के भी पाला बदल लेने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने हिमाचल प्रदेश में नई टीम का ऐलान कर दिया है। हाल ही में पंजाब की सत्ता में आई पार्टी अब पड़ोसी राज्य हिमाचल में भी जोरशोर से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। पार्टी ने सुरजीत सिंह ठाकुर को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है, जो बीजेपी के अध्यक्ष सुरेश कश्यप की तरह पाछड़ विधानसभा सीट से आते हैं। निर्मल शर्मा को महिला विंग की जिम्मेदारी दी गई है और अनुप पाटिल को यूथ विंग संभालेंगे। दुर्गेश कार्तियाल को ओबीसी विंग की कमान दी गई है।

Next Story