- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- आपसी विवाद में...
हिमाचल प्रदेश
आपसी विवाद में लहूलुहान कर सड़क किनारे फेंका युवक को
Gulabi Jagat
24 Feb 2023 4:49 PM GMT

x
ऊना: थाना हरोली के तहत लालूवाल में आपसी विवाद के चलते एक युवक को पीटकर लहूलुहान हालत में सड़क किनारे फेंका गया है। घायल युवक को चाचा ने सिविल अस्पताल हरोली में उपचार के लिए भर्ती करवाया। पुलिस ने चाचा की शिकायत पर व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में महिंद्र निवासी कुठार बीत ने बताया कि वीरवार शाम को अपनी गाड़ी लुधियाना छोड़कर घर वापस आ रहा था। लालूवाल ठेके के पास पहुंचने पर पाया कि काफी लोग एकत्रित हुए हैं। मौके पर पहुंचकर देखा, तो भतीजा अरुण ठाकुर उर्फ मोनू लहुलुहान हालत में सड़क किनारे गिरा था। अरुण के सिर में गहरी चोट लगी थी व खून बह रहा था। परिजनों को सूचना देने के बाद घायल अरुण को सीएच हरोली में भर्ती करवाया गया।
अरुण से बातचीत करने पर पता चला कि दीपक निवासी दुलैहड़ व उसके दो साथियों ने वरुण के साथ मारपीट की। मामले को लेकर डीएसपी हरोली अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के बाद दीपक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
Tagsलहूलुहान कर सड़क किनारे फेंका युवक कोआज का हिंदी समाचारआज का समाचारआज की बड़ी खबरआज की ताजा खबरhindi newsjanta se rishta hindi newsjanta se rishta newsjanta se rishtaहिंदी समाचारजनता से रिश्ता हिंदी समाचारजनता से रिश्ता समाचारजनता से रिश्तानवीनतम समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंगन्यूजताज़ा खबरआज की ताज़ा खबरआज की महत्वपूर्ण खबरआज की बड़ी खबरे

Gulabi Jagat
Next Story