- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- खेतों में काम रही...
हिमाचल प्रदेश
खेतों में काम रही महिला को सांप ने डसा, आधे घंटे में हुई मौत
Shantanu Roy
31 Oct 2022 9:20 AM GMT

x
बड़ी खबर
घुमारवीं। घुमारवीं थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव सोई की एक महिला की सांप के काटने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शाम के समय खेतो में काम कर रही थी, कि इस दौरान सांप ने उसे काट लिया। सांप के काटने पर परिजन महिला को तुरंत अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी रजनीश ठाकुर ने बताया कि महिला के शव काे घुमारवीं अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मामले की पुष्टि डीएसपी अनिल ठाकुर ने की है। बताया गया है कि महिला की सांप के काटने के बाद करीब आधे घंटे में मौत हो गई।
Next Story