हिमाचल प्रदेश

खाई में जा गिरा सेब से भरा एक ट्रक, उपचार जारी

Admin2
26 July 2022 4:21 PM IST
खाई में जा गिरा सेब से भरा एक ट्रक, उपचार जारी
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : शिलाई के साथ लगते कोटी में सड़क हादसा पेश आया। यहां इच्छाडी कुवाणु मीनस मार्ग पर टिककर धार के पास सेब से भरा एक ट्रक खाई में जा गिरा। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल चालक हरियाणा निवासी बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार हादसा उस समय पेश आया जब सेब से लदा ट्रक बस से पास ले रहा था। इसी दौरान अचानक से डंगा धंस गया और गाड़ी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत चालक को गाड़ी से बाहर निकाला और इलाज के लिए निजी वाहन के जरिए अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार जारी है।
divyahimanchal


Next Story