हिमाचल प्रदेश

सुन्दरघाट में हुआ एक सड़क हादसा, मंदिर मार्ग से लुढ़क कर 200 मीटर नीचे गिरी कार

Admin Delhi 1
25 Aug 2022 11:50 AM GMT
सुन्दरघाट में हुआ एक सड़क हादसा, मंदिर मार्ग से लुढ़क कर 200 मीटर नीचे गिरी कार
x

संगड़ाह न्यूज़: संगड़ाह उपमंडल के सुन्दरघाट में एक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें दो व्यक्ति घायल हुए है।

दुर्घटनाग्रस्त कार: जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 11 बजे एक कार (HP18C 7600) मां भंगायणी मंदिर मार्ग से 200 मीटर नीचे सुन्दरघाट-शिवपुर मार्ग पर आ पहुंची। हादसे की जानकारी मिलते ही गांव के लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें नाहन रैफर किया गया। बताया जा रहा है कि कार में दो लोग सवार थे। घायलों की पहचान भीम सिंह लजवा गांव (गाड़ी का मालिक) और दीप निवासी गत्ताधार के रूप में हुई है।

उधर, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों व्यक्तियों को संगडाह सीएचसी लाया गया, प्राथमिक उपचार के बाद नाहन मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।

Next Story