- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- बिजली की चपेट में आकर...

x
Himachal Pradesh हिमाचल प्रदेश : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला के समीपवर्ती क्षेत्र डढंब में रविवार को आसमानी बिजली से एक व्यक्ति की मौत हो गई। डढंब में व्यक्ति रविवार दोपहर को खेतों में काम कर रहा था कि मौसम खराब होने के बाद अचानक उस पर बिजली गिर गई।
मृतक की पहचान विजय कुमार (46) पुत्र राज सिंह निवासी डढंब के रूप में हुई है। रविवार को डढंब गांव में कुछ लोग खेतों में काम कर रहे थे। विजय कुमार भी अपने खेत में मौजूद था। बिजली गिरने के तुरंत बाद विजय कुमार वहीं पर गिर गया और उसके साथी तुरंत उन्हें शाहपुर अस्पताल ले गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने विजय कुमार को मृत घोषित कर दिया।
Tagsबिजलीचपेटखेतव्यक्तिमृतelectricitystruckfieldpersondeadजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





