हिमाचल प्रदेश

आवारा कुत्तों के एक झुंड ने घर लौट रहे व्यक्ति पर किया जानलेवा हमला

Admin4
30 March 2023 12:24 PM
आवारा कुत्तों के एक झुंड ने घर लौट रहे व्यक्ति पर किया जानलेवा हमला
x
शिमला। राजधानी शिमला के कच्चीघाटी क्षेत्र में आवारा कुत्तों के एक झुंड ने घर वापस जा रहे एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया। कुत्तों के इस हमले से व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हुआ है। घायल की पहचान गोपाल कृष्ण निवासी टुटीकंडी के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक गोपाल कच्ची घाटी से दुकान से वापस अपने घर की ओर लौट रहा था। इस दौरान जैसे ही वह हिमाचल प्रेस के नजदीक पहुंचा तो अचानक आवारा कुत्तों के एक झुंड ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया।
कुत्तों के इस हमले से व्यक्ति की दाईं टांग बुरी तरह जख्मी हुई है। जिसके बाद बड़ी मुश्किल से गोपाल अपनी जान बचाकर वहां से तुरंत अस्पताल गया। बता दें शहर में इन दिनों कुत्तों की काटने की समस्या विकराल रूप धारण कर चुकी है। लोग सहमे हुए हैं। रोजाना कुत्तों के काटने के दर्जनों केस अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। सबसे अधिक खतरा मासूम बच्चों और बुजुर्गों पर है, जिन्हें देखते ही कुत्तों का झुंड हिंसक हो रहा है।
Next Story