हिमाचल प्रदेश

दीपावली पर पटाखा बिक्री के लिए तय होगा बहुमंजिला भवन

Admindelhi1
15 Oct 2026 8:52 AM IST
दीपावली पर पटाखा बिक्री के लिए तय होगा बहुमंजिला भवन
x
दीपावली के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर रहेगी नजर

मंडी: दीपावली के दौरान बाजार में सुरक्षा, यातायात और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को एसडीएम कार्यालय सरकाघाट में तहसीलदार मनीश कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि पटाखों की बिक्री के लिए नगर परिषद के बहुमंजिला भवन में स्टॉल लगाए जाएंगे, जबकि बाजार आने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग के लिए संयुक्त सचिवालय के समीप स्थित अस्थायी पार्किंग स्थल का उपयोग किया जाएगा।

बैठक में निर्देश दिए गए कि सरकाघाट बाजार में दुकानों पर पटाखों की खुली बिक्री नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। वहीं, खाद्य आपूर्ति एवं स्वास्थ्य विभाग को व्यापार मंडल के सहयोग से मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए दुकानों का निरीक्षण करने को कहा गया। अग्निशमन विभाग को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने तथा पुलिस विभाग को बाजार में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

बैठक में व्यापार मंडल सरकाघाट के प्रधान ब्रह्मदास, वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव कुमार, खाद्य आपूर्ति विभाग से देश राज ठाकुर, पुलिस विभाग से सुनील कुमार, अग्निशमन विभाग से जयपाल तथा विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता अनिल कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Next Story