- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- कांगड़ा में चलती कार...
हिमाचल प्रदेश
कांगड़ा में चलती कार में लगी आग, चालक ने मुस्तैदी दिखाते बचाई जान
Shantanu Roy
16 Dec 2022 10:33 AM GMT

x
बड़ी खबर
कांगड़ा। कांगड़ा बाजार में शुक्रवार सुबह एक चलती कार में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार एक कार चालक अपनी मारुति कार में सवार होकर काम से जा रहा था। कि अचानक कांगड़ा के मुख्य डाकघर के पास उसकी कार में स्पार्किंग होने से आग लग गई।
गनीमत यह रही चालक ने मुस्तैदी दिखते हुए कार से तुरंत निकल कर अपनी जान बचा ली। जबकि कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। हालांकि स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। इसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
Next Story