हिमाचल प्रदेश

छोटी सी मदद से बच सकती है जियांश की जिंदगी

Sonam
28 Jun 2023 5:08 AM GMT

ब्लड कैंसर से पीडि़त अर्की के पांच साल के बच्चे का पीजीआई में चल रहा इलाज, 40 लाख आएगा खर्चा स्टाफ रिपोर्टर-अर्की

ब्लड कैंसर से पीडि़त पांच साल के जियांश के इलाज को दानवीरों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। पीडि़त बच्चे के परिवार को अब उम्मीद बढऩे शुरू हो गई है। अर्की का पांच साल का बच्चा जियांश जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। छोटी सी उम्र में ब्लड कैंसर जैसी बीमारी ने बच्चे को घेर लिया है। जियांश के पिता ने सरकार से मदद के लिए हाथ फैलाए है। जियांश के पिता ने दानवीरों से आर्थिकी मदद की गुहार लगाई है। जियांश के पिता ने कहा कि आपकी मदद से मेरे नन्हे से बच्चे को एक और जीवन मिल सकता है। बता दें कि जियांश की आयु मात्र पांच वर्ष है और वह पिछले लंबे अरसे से जानलेवा बीमारी ब्लड कैंसर से पीडि़त है। जियांश अर्की उपमंडल की ग्राम पंचायत बखालग के गांव दिदु का निवासी है। जियांश अभी पीजीआई चंडीगढ़ में जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।

जियांश के पिता नवीन कुमार अपने जीगर के टुकड़े को अपनी बाहों में लेकर नम आंखों से लोगों और प्रदेश सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। अगर प्रदेश सरकार मदद करती है, तो जियांश की जिंदगी बच सकती है। पिछले कई दिनों से पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन जियांश के पिता ने बताया कि जियंाश को चार वर्ष पूर्व भी कैंसर हुआ था। उस समय इलाज पीजीआई में करवाया गया था। उस समय इलाज पर लाखों रुपए खर्च हुए थे। हिमाचल सरकार और लोगों के सहयोग से उस समय जियंाश का इलाज संभव हो पाया था। इलाज के बाद उसे इस बीमारी से निजात मिल पाई थी, लेकिन अभी चार साल ही बीते थे कि जियांश को दोबारा उसी बीमारी ने अपनी गिरफ्त में ले लिया। पीडि़त जियांश की दो छोटी बहने हैं। बताया जा रहा कि जियांश के इलाज पर करीब 30 से 40 लाख रुपए खर्च आएगा, जो कि माता-पिता की पहुंंच से बाहर है। पिता नवीन पेशे से कृषक हैं। उनकी आमदनी का और कोई दूसरा जरिया नहीं है, जिससे वह अपने बेटे का इलाज करवा पाएं।

हेल्पलाइन

सभी दानियों के नाम ‘दिव्य हिमाचल’ में प्रकाशित किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें- 78078-44144, 70181-97293, 94184-07889, 94182-55757

नोट:- दान की गई राशि को आयकर की धारा 80जी के तहत छूट प्राप्त है।

दानवीरों की सूची

नाम-पता रुपए

1. राकेश कुमार, थिरोट कंस्ट्रक्शन डिवीजन एचपीएसईबीएल पंडोह 5000

2. जय प्रकाश सलूणी, चंबा 5000

3. चैन लाल, टीजीटी, सलूणी, चंबा 5000

4. दीनानाथ शर्मा, डंगार, बिलासपुर 3100

5. सतीश कुमार महाजन, स्वारघाट, बिलासपुर 3100

6. ममता परमार, मंडी 3000

7. सुरजीत सिंह बेदी, उदयपुर, चंबा 2100

8. योगिंद्र सिंह सेन, सुंदरनगर, मंडी 2100

9. होटल ट्रिनिटी हाइट्स, धर्मशाला, भागसूनाग 2000

10. (गुप्तदान) 1500

11. नितेश शर्मा, सुंदरनगर 500

12. सुरेंद्र सिंह, नयनादेवी ५००

दानी इस पते पर भेजें मदद

पीडि़त के लिए कैश, मनीआर्डर, चेक या डिमांड ड्राफ्ट ‘दिव्य हिमाचल रिलीफ फंड के नाम बनाकर इस पते पर भेजें- दिव्य हिमाचल रिलीफ फंड, दिव्य हिमाचल मीडिया ग्रुप, पुराना मटौर, कांगड़ा, हि.प्र. 176001

Next Story