हिमाचल प्रदेश

सड़क कार्य में लगे एक मजदूर की चबूतरे से गिरकर मौत

Admindelhi1
26 Feb 2024 2:35 PM IST
सड़क कार्य में लगे एक मजदूर की चबूतरे से गिरकर मौत
x

मंडी: टीहरा पुलिस चौकी के तहत पडऩे वाले क्षेत्र तासलीनाला में गरली मार्ग पर सडक़ निर्माणाधीन कंपनी के तहत कार्य कर रहे एक 45 वर्षीय मजदूर के डंगे से गिरने मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार तासली नाला में इन दिनों एक निजी कंपनी द्वारा सडक़ को चौड़ा करने का कार्य जारी है। कार्य के दौरान 45 वर्षीय मजदूर बाबू राम गांव व डाकघर रानका जिला उधमपुर डंगे से अचानक गिर गया। घायल अवस्था में अन्य मजदूरों द्वारा उसे भोरंज अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उधर सूचना मिलने के बाद धर्मपुर पुलिस की टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सरकाघाट ले जाया गया है। मामले की छानबीन जारी है। खबर की पुष्टि डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने की है।बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

Next Story