हिमाचल प्रदेश

NSUI के नए प्रदेश अध्यक्ष अनित जसवाल का भव्य स्वागत, छात्रहित पर मंथन

Admindelhi1
18 Nov 2026 10:14 AM IST
NSUI के नए प्रदेश अध्यक्ष अनित जसवाल का भव्य स्वागत, छात्रहित पर मंथन
x
मंडी में NSUI ने बनाई आगे की रणनीति, अनित जसवाल ने भरा जोश

मंडी: हिमाचल प्रदेश के सुंदरनगर स्थित लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में मंगलवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष अनित जसवाल के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान एनएसयूआई जिला मंडी की बैठक भी हुई, जिसमें संगठन की मजबूती, छात्रहित, शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के रोजगार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष नरेश चौहान, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अरुण आर्य, ब्लॉक कांग्रेस सुंदरनगर अध्यक्ष जसवंत सिंह और नाचन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दीप शर्मा सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

ब्लॉक कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने अनित जसवाल को नई जिम्मेदारी मिलने पर सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर अनित जसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने हजारों पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है और युवाओं को रोजगार के अवसर मिले हैं।

जसवाल ने कहा कि एनएसयूआई विद्यार्थियों के अधिकारों, बेहतर शिक्षा व्यवस्था और रोजगार के मुद्दों को मजबूती से उठाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में संगठन की सक्रियता बढ़ाने तथा छात्रहित के मुद्दों पर एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

Next Story