- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- कुल्लू में नशे की खेप...
हिमाचल प्रदेश
कुल्लू में नशे की खेप बरामद, दो युवकों पर पुलिस का शिकंजा
Admindelhi1
20 Oct 2026 11:47 AM IST

x
29.68 ग्राम चिट्टा बरामद, कुल्लू में दो युवकों पर कार्रवाई
कुल्लू: एसटीएफ सेंट्रल रेंज मंडी की टीम ने कुल्लू के चौकी डोभी क्षेत्र में छापेमारी कर 29.68 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार एसटीएफ की टीम ने एएसआई चंद्रशेखर के नेतृत्व में स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में डोभी क्षेत्र में अजय राय के किराये के कमरे पर दबिश दी। तलाशी के दौरान मौके से 29.68 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस मामले में सैमुअल (24), निवासी अमृतसर, पंजाब और अजय राय (23), निवासी गांव जना, तहसील मनाली, जिला कुल्लू को गिरफ्तार किया गया है।
एएसपी शिव चौधरी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना सदर कुल्लू में मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Next Story





