हिमाचल प्रदेश

डीएवी स्कूल में लोकतंत्र का अभ्यास, चार उम्मीदवारों के बीच हुआ मुकाबला

Admindelhi1
29 Nov 2026 1:27 PM IST
डीएवी स्कूल में लोकतंत्र का अभ्यास, चार उम्मीदवारों के बीच हुआ मुकाबला
x
मतदान से चुना जाएगा स्कूल का चीफ कैप्टन, विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा

मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी स्थित डीएवी स्कूल जवाहर नगर लोअर खलियार में संविधान दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने लोकतंत्र की प्रक्रिया को करीब से समझा। विद्यालय में चीफ कैप्टन पद के लिए चुनाव आयोजित किया गया, जिसमें चार विद्यार्थियों अभिनंदन, नविश्का, गौरीका और सिमरन ने अपनी दावेदारी पेश की।

चुनाव में विद्यार्थियों ने मतदान के जरिए अपने पसंदीदा उम्मीदवार का चयन किया। इस गतिविधि का उद्देश्य बच्चों को मताधिकार, निष्पक्ष चुनाव और लोकतांत्रिक व्यवस्था के महत्व से परिचित कराना था।

विद्यालय के प्रधानाचार्य के.एस. गुलेरिया ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना विकसित करती हैं। उन्होंने बच्चों को संविधान के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

Next Story