हिमाचल प्रदेश

खेलते समय दरवाजे के पर्दे का फंदा लगने से एक बच्चे की मौत

Admin4
28 Feb 2023 8:35 AM GMT
खेलते समय दरवाजे के पर्दे का फंदा लगने से एक बच्चे की मौत
x
चम्बा। जिले के चुराह क्षेत्र में खेलते समय दरवाजे के पर्दे का फंदा लगने से एक बच्चे की मौत हो गई है। बच्चे की पहचान लेखराज (11) पुत्र रमेश कुमार निवासी गांव लेहड़ूईं डाकघर कुहाल तहसील चुराह जिला चम्बा के रूप में हुई है। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लेखराज रविवार को अपने घर में दरवाजे के पर्दे के साथ खेल रहा था। उसकी माता व दादी भी घर पर ही थी। खेलते समय अचानक पर्दा फंदा बन गया और उसके गले में फंस गया। इससे बच्चे का दम घुट गया। परिजनों ने उसे पर्दे से लटका देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने तुरंत बच्चे को सुरंगानी स्थित एन.एच.पी.सी. अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मैडीकल कालेज चम्बा रैफर कर दिया। यहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि पर्दे से लटकने के कारण बच्चे का दम घुट गया था और गले में काफी चोट आ गई थी। एस.पी. अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने सी.आर.पी.सी. 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है।
Next Story