हिमाचल प्रदेश

एक बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराई, युवक हुआ घायल

Admin Delhi 1
9 Aug 2022 4:28 PM IST
एक बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराई, युवक हुआ घायल
x

ऊना एक्सीडेंट न्यूज़: सदर थाना के तहत समूर कलां में एक बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। हादसे में घायल बाइक चालक को क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस ने बाइक चालक पर लापरवाही से बाइक चलाने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह राजेश कुमार निवासी लमलैहड़ी बाइक पर सवार होकर घर से ऊना की ओर से आ रहा था। इसी दौरान समूर कलां में अचानक बाइक के आगे कुत्ता आ गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक राजेश कुमार के सिर, मुंह व हाथ पर चोटें आई हैं। घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Next Story