हिमाचल प्रदेश

पठियार में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार ने गंवाई जान

Admindelhi1
22 Sept 2026 4:02 PM IST
पठियार में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार ने गंवाई जान
x
सड़क हादसे में बाइक सवार की दर्दनाक मौत

धर्मशाला: कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां पुलिस थाना के तहत पठियार में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह सड़क किनारे खड़ी कार से एक बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि बाइक सवार पठियार में शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर धीरा की ओर लौट रहा था, इसी दौरान यह हादसा हो गया। मृतक की पहचान 20 वर्षीय ईशांत के रूप में हुई है।

हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी और पुलिस की आगामी कार्रवाई का इंतजार है।

Next Story