हिमाचल प्रदेश

एंबुलेंस समेत 80 यात्री फंसे, पुलिस ने तिंदी सुरक्षित पहुंचाए, कुछ वापस भेजे

Gulabi Jagat
5 Feb 2023 11:26 AM GMT
एंबुलेंस समेत 80 यात्री फंसे, पुलिस ने तिंदी सुरक्षित पहुंचाए, कुछ वापस भेजे
x
कुल्लू
लाहुल-स्पीति के रोहली के पास हिमस्खलन हुआ। शनिवार शाम के समय बजे पुलिस चौकी तिंदी को सूचना प्राप्त हुई कि तिंदी-किलाड़ राज्य उच्च मार्ग-26 रोहली के समीप लोकेशन 78 और 82 के पास हिमस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गया है। एसपी लाहुल स्पीति मानव वर्मा ने कहा कि मार्ग के अवरुद्ध होने पर पांगी की ओर आठ गाडिय़ां, जिसमें करीब 50 यात्रियों और तिंदी की ओर एक एंबुलेंस व छह गाडिय़ां, जिसमें करीब 20 यात्रियों के फंसे होने की जानकारी मिली। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला की सीमावर्ती पुलिस चौकी तिंदी से एक बचाव दल और सडक़ सुरक्षा संगठन की टीम तुरंत बचाव कार्य के लिए हिमस्खलन की ओर रवाना हुए और सडक़ सुरक्षा संगठन की मशीनरी हिमस्खलन को हटाने में जुट गई। समय के अभाव के कारण हिमस्खलन को पूरी तरह से न हटाया जा सका। जिस स्थिति में पांगी की ओर फंसे वाहनों और यात्रियों को वापस भेजा गया और तिंदी की ओर फंसे वाहनों और यात्रियों को सुरक्षित तिंदी लाया गया। तिंदी की स्थानीय जनता द्वारा बचाव कर लाए गए लोगों को अपने घरों, पीडब्ल्यूडी व फोरेस्ट रेस्ट हाउस तिंदी मेें सुरक्षित ठहराया हुआ है।
Next Story