- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- कंस्ट्रक्शन साइट पर...
हिमाचल प्रदेश
कंस्ट्रक्शन साइट पर हुए भूस्खलन से 8 मजदूर हुए घायल
Admin Delhi 1
19 July 2022 3:42 PM IST

x
हिमाचल न्यूज़: प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा से लैंडस्लाइड का मामला सामने आया है। यहां कंस्ट्रक्शन साइट पर भूस्खलन होने से आठ लोग इसकी चपेट में आ गए। जानकरी के अनुसार यह हादसा सुबह 9 बजे का बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंस्ट्रक्शन साइट पर भूस्खलन होने से आठ लोग इसकी चपेट में आ गए है। सभी घायलों को टांडा मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया है।
वहीं घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। घायलों की पहचान देव नारायण (40), गोतिफ जिला चकतीना पश्चिम बंगाल, गौरव (20), वासुदेव (30), सहदेव (21), जगत (42), राजीव (19) व कांगड़ा के विनय (44), यूपी के हरदासपुर गांव के नीटू के रूप में हुई है। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
Next Story





