- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- टूटीकंडी आश्रम से सदन...
हिमाचल प्रदेश
टूटीकंडी आश्रम से सदन की कार्यवाही देखने पहुंचे 69 बच्चे
Gulabi Jagat
4 April 2023 9:22 AM GMT

x
शिमला। अनाथ बच्चों के साथ मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का स्नेह एक बार पुन: आज देखने को मिला। जब मुख्यमंत्री के निमंत्रण पर बालिका आश्रम टूटीकंडी के 69 बच्चे आज विधानसभा की कार्यवाही देखने के लिए पहुंचे। इन बच्चों ने विधानसभा में प्रश्नकाल की कार्रवाई देखी। पहली बार विधानसभा की कार्रवाई देखने के लिए पहुंचे बच्चे बहुत ही उत्साहित दिखे। यह बच्चे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ दोपहर भोज भी करेंगे।
प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद से ही मुख्यमंत्री अनाथ बच्चों के कल्याण के लिए निंरतर प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण के तुरंत बाद ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सचिवालय जाने की बजाय बालिक आश्रम जाकर उनसे बातचीत की। प्रदेश सरकार ने अनाथ बच्चों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री सहायता योजना आरंभ की है, जिसके लिए 101 करोड़ रुपए का कोष स्थापित किया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने इस कोष के लिए स्वयं अपने एक माह का वेतन दिया है, जबकि सभी कांग्रेस के विधायक ने एक-एक लाख रुपए का अंशदान दिया है।
Tagsआज का हिंदी समाचारआज का समाचारआज की बड़ी खबरआज की ताजा खबरhindi newsjanta se rishta hindi newsjanta se rishta newsjanta se rishtaहिंदी समाचारजनता से रिश्ता हिंदी समाचारजनता से रिश्ता समाचारजनता से रिश्तानवीनतम समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंगन्यूजताज़ा खबरआज की ताज़ा खबरआज की महत्वपूर्ण खबरआज की बड़ी खबरेटूटीकंडी आश्रमसदन की कार्यवाही देखने पहुंचे 69 बच्चे

Gulabi Jagat
Next Story