हिमाचल प्रदेश

थुनाग में बाढ़ प्रभावित 81 परिवारों को वितरित की 65.65 लाख की राहत राशि

Shantanu Roy
17 July 2023 9:21 AM GMT
थुनाग में बाढ़ प्रभावित 81 परिवारों को वितरित की 65.65 लाख की राहत राशि
x
मंडी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के निर्देशानुसार थुनाग में बाढ़ प्रभावितों को महज 3 दिन के भीतर राहत राशि जारी कर दी गई है। प्रशासन ने थुनाग में 58 प्रभावितों परिवारों को 1-1 लाख रुपए प्रदान किए हैं। वहीं आंशिक रूप से प्रभावित परिवारों को 25-25 हजाए रुपए दिए गए हैं। इस तरह सीएम के निर्देश के मुताबिक थुनाग में कुल 81 प्रभावित परिवारों को 65.65 लाख रुपए वितरित किए गए हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री ने वीरवार को थुनाग के अपने दौरे में बाढ़ प्रभावितों का दुख-दर्द सुनते हुए उन्हें सरकार की ओर से 1-1 लाख रुपए देने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री ने पांव में दर्द के की परवाह न करते हुए मलबे और कीचड़ में पैदल चलकर पूरे थुनाग बाजार का निरीक्षण किया था।
इस दौरान उन्होंने हर दुकान-मकान को हुई क्षति का जायजा लिया। प्रभावितों से मिलकर बात की, उन्हें हौसला और हरसम्भव सहायता का भरोसा देते हुए 1-1 लाख रुपए देने की घोषणा की थी। डीसी अरिंदम चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे के समय तक थुनाग में कुल 81 मामले ध्यान में आए थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें तुरंत राहत राशि प्रदान करने के निर्देश दिए थे। उनके निर्देशों की अनुपालन सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा भी यदि कोई प्रभावित परिवार या व्यक्ति क्षेत्र से बाहर होने या अन्य कारणों से राहत राशि से वंचित रह गया हो तो वह स्थानीय प्रशासन से संपर्क कर सकता है। उसे समुचित राहत प्रदान की जाएगी।
Next Story