हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में 64 लोगों को मिला रोजगार, स्कूलों में बच्चों की देखभाल के लिए हुई नियुक्ति

Admindelhi1
28 Nov 2026 3:36 PM IST
हिमाचल में 64 लोगों को मिला रोजगार, स्कूलों में बच्चों की देखभाल के लिए हुई नियुक्ति
x
हरोली के 64 चयनित अभ्यर्थियों को मिली नौकरी, चिकित्सा सहायता के लिए 6 लाख भी बांटे

ऊना: हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को जल भवन हरोली में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के लिए चयनित 64 आया हेल्पर को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों से स्कूलों में बच्चों की देखभाल और बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री ने चिकित्सा सहायता के रूप में 10 लाभार्थियों को कुल 6 लाख रुपये के चेक भी वितरित किए। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Next Story