हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में गूंज रहा 60 कांग्रेस, 8 भाजपा का नारा : राजीव शुक्ला

Shantanu Roy
10 Nov 2022 9:11 AM GMT
हिमाचल में गूंज रहा 60 कांग्रेस, 8 भाजपा का नारा : राजीव शुक्ला
x
बड़ी खबर
शिमला। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में 60 कांग्रेस और 8 भाजपा का नारा गूंजना शुरू हो गया है। शिमला ग्रामीण में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की रैलियों में 10 से 15 हजार लोग बिना बुलाए पहुंच रहे हैंजबकि भाजपा बसें भेजकर भी भीड़ नहीं जुटा पा रही है। आलम ये है कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा में 200-250 लोग ही पहुंच रहे हैं। शुक्ला ने कहा कि प्रदेश की जनता में भाजपा के खिलाफ बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर आक्रोश है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने सभी चुनावी वायदे पूरे करेगी। राजीव शुक्ला ने कहा कि अब भाजपा की विदाई और कांग्रेस का सत्ता में आना तय है।
भाजपा के पास गिनाने के लिए कोई भी उपलब्धि नहीं : भूपेश बघेल
प्रदेश की भाजपा सरकार के पास अपने 5 साल की गिनाने को लेकर कोई भी उपलब्धि नहीं है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री एवं हिमाचल विधानसभा के लिए कांग्रेस पार्टी के मुख्य पर्यवेक्षक भूपेश बघेल ने शिमला ग्रामीण के बनूटी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ये बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इसी प्रदेश से हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनावी प्रक्रिया को सभी ने देखा लेकिन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा दूसरी बार कब अध्यक्ष बने, ये किसी को पता नहीं है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस में लोकतंत्र है जबकि भाजपा में तानाशाही है। भूपेश बघेल ने कहा कि नड्डा से नाराज होकर 21 लोग बागी होकर चुनाव लड़ रहे हैं, ऐसे रिजल्ट क्या आएगा सभी को पता है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने 5 साल का रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच नहीं रख रही है बल्कि सवाल उठा रही है कि कांग्रेस अपनी गारंटियों को कैसे पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट है कि भाजपा अपनी चुनाव हार मान चुकी है। भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस ने जो गारंटियां दी हैं, उसे सत्ता में आते ही पूरा किया जाएगा।
अब हिमाचल की बारी
भूपेश बघेल ने कहा कि जिस तरह से छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस ने अपने चुनावी वायदे पूरे किए हैं, उसी तरह हिमाचल में भी सभी वायदे पूरे किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ और राजस्थान में चुनाव के दौरान भी भाजपा ये ही सवाल करती थी कि वायदे कैसे पूरे किए जाएंगे लेकिन कांग्रेस ने सत्ता में आते ही वायदे पूरे किए और जनता के हितों का पूरा ध्यान रखा।
Next Story