हिमाचल प्रदेश

तीन पूर्व विधायकों सहित 6 निष्कासित, हिमाचल में कांग्रेस का बागियों पर एक्शन

Gulabi Jagat
30 Oct 2022 2:29 PM
तीन पूर्व विधायकों सहित 6 निष्कासित, हिमाचल में कांग्रेस का बागियों पर एक्शन
x
शिमला, 30 अक्टूबर : कांग्रेस की टिकट नहीं मिलने पर पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले 6 नेताओं को कांग्रेस ने बाहर का रास्ता दिखाया है। इनमें तीन पूर्व विधायक हैं। कांग्रेस के तमाम प्रयासों के बावजूद इन नेताओं ने नामांकन फार्म वापस नहीं लिया था।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पार्टी के आदेशों की अवहेलना व पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे छह नेताओं को तत्काल प्रभाव से छह साल के लिये पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।
पार्टी के एक प्रवक्ता ने बताया कि निष्कासित नेताओं में पच्छाद विधानसभा चुनाव क्षेत्र से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर, सुलह से पूर्व विधायक जगजीवन पाल, चौपाल से पूर्व विधायक डॉ सुभाष मंगलेट, ठियोग से विजय पाल खाची, आनी से परस राम व जयसिंहपुर से सुशील कौल को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।
Gulabi Jagat

Gulabi Jagat

    Next Story