- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- राजगढ़ अस्पताल के...
हिमाचल प्रदेश
राजगढ़ अस्पताल के शौचालय में मिला 6-7 महीने का भ्रूण, पुलिस जांच में जुटी
Shantanu Roy
4 Jun 2023 10:21 AM GMT

x
राजगढ़। मानवता एक बार फिर उस समय शर्मसार होती दिखी, जब अस्पताल में एक सफाई कर्मचारी को शौचालय में भ्रूण मिला। यह घटना सिरमौर जिले के नागरिक अस्पताल राजगढ़ की है। शनिवार सुबह 6 से 7 महीने का भ्रूण मिलने से अस्पताल में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार अस्पताल का सफाई कर्मचारी शौचालय में सफाई करने गया तो उसने देखा कि शौचालय की सीट में कुछ फंसा हुआ है। जब उसे बाहर निकाला गया तो वह एक भ्रूण निकला। कर्मचारी ने तुरंत इसकी सूचना डॉक्टर को दी और डाॅक्टर ने पुलिस को सूचित किया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है तथा सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि इस कृत्य को अंजाम देने वाला का पता लगाया जा सके। हैरान करने वाली बात यह है कि अस्पताल में लगे सीसीटीवी भी सही ढंग से काम नहीं कर रहे हैं। जहां पर यह घटना घटी है, वहां पर लगा सीसीटीवी भी सही ढंग से काम नहीं कर रहा है। सीसीटीवी की फुटेज नहीं दिखाई दे रही है। वहीं पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल काॅलेज नाहन भेज दिया है।
डीएसपी राजगढ़ अरुण मोदी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में 6 से 7 माह का भ्रूण प्रतीत हो रहा है, जो शिशु (लड़के) का बताया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन का कहना कि प्रसूति अस्पताल में नहीं हुई है बल्कि किसी ने बाहर से लाकर यह भ्रूण अस्पताल में फैंका है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। इस संदर्भ में मामला दर्ज कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर किसने यह भ्रूण अस्पताल के शौचालय में फैंका है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the dayrelationship with the publicbig news across the countrylatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsbig newscountry-world newsstate-wise newsToday's NewsBig NewsNew NewsDaily NewsBreaking News

Shantanu Roy
Next Story