हिमाचल प्रदेश

57 वर्षीय व्यक्ति का शव जंगल में पड़ा मिला

Admin Delhi 1
13 July 2022 2:48 PM IST
57 वर्षीय व्यक्ति का शव जंगल में पड़ा मिला
x

सिटी न्यूज़: हमीरपुर जनपद की करेर पंचायत घनसुइ के जंगल में एक 57 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृत व्यक्ति की पहचान सुभाष चंद (57) पुत्र अनंत राम गांव कल्होण पोस्ट ऑफिस बुम्ब्लू तहसील बड़सर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मामला हैंगिंग का बताया जा रहा है। पुलिस ने घनसुइ के जंगल से सुनसान जगह पर शव बरामद किया है, तथा शव काफ़ी गल-सड़ गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Next Story