हिमाचल प्रदेश

स्कूटी के अनियंत्रित होने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Admin Delhi 1
13 July 2022 9:27 AM GMT
स्कूटी के अनियंत्रित होने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत
x

ऊना न्यूज़: जनपद में थाना अंब के तहत पक्का परोह से एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां स्कूटी के अनियंत्रित होने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार व्यक्ति रात्रि अपनी एक्टिवा पर सवार होकर पक्का परोह के समीप से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक स्कूटी के आगे बैल आने से चालक ने नियंत्रण खो दिया और सड़क पर गिरने से गंभीर घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से व्यक्ति को सीएचसी अंब के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया।

उपचार के दौरान पीजीआई में उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान शाम सुंदर, निवासी प्रताप नगर के रूप में हुई है। एसपी ऊना अर्जित सेन ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story